Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

'दे दे प्यार दे 2' के लिए अजय देवगन तैयार, मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट

अभिनेता ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है।

11 Oct 2025

'दे दे प्यार दे 2' के लिए अजय देवगन तैयार, मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अब अपने फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा सरप्राइज़ लेकर आ रहे हैं। पिछली बार वह फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नज़र आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि अब अजय ने इस असफलता की भरपाई करने और दर्शकों को एक बार फिर हंसाने-रुलाने की पूरी तैयारी कर ली है। अभिनेता ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, "दे दे प्यार दे का सीक्वल मेरे लिए बहुत खास है। क्या आशीष को आखिरकार मिलेगी आयशा के माता-पिता की मंज़ूरी? प्यार बनाम परिवार… ये जंग अब और मज़ेदार होने वाली है। 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।"

2019 में आई पहली फिल्म 'दे दे प्यार दे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब इसके सीक्वल में कहानी को और आगे बढ़ाते हुए रोमांस और कॉमेडी का दोगुना डोज़ मिलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन के साथ इस बार कई नए चेहरे भी नज़र आएंगे। फिल्म में आर. माधवन और जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी अहम किरदार निभाने वाले हैं।

'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन एक बार फिर उसी हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज़ में किया जा रहा है, जिसके लिए पहली फिल्म जानी जाती थी। फिल्म का संगीत, संवाद और कहानी, तीनों ही तत्व दर्शकों को रोमांस, हास्य और इमोशन से भरपूर अनुभव देने वाले हैं। 14 नवंबर 2025 को दीवाली वीकेंड पर रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म निश्चित रूप से अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ा सिनेमाई तोहफा साबित हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'दे दे प्यार दे 2' के लिए अजय देवगन तैयार, मेकर्स ने अनाउंस
अभिनेता ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News